फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: किस्मत का पिटारा अब 4 जून को खुलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शाम छह बजे मतदान संपन्न कराकर मतदान कार्मिक शाम 6:40 बजे से मंडी परिसर पहुंचने लगे। शहर और शहर से सटे मतदान केंद्रों के कार्मिक पहले पहुंचे। गोला, बेहजम, मितौली, ओयल, शारदानगर, पलिया और धौरहरा आदि इलाके के कार्मिकों के मंडी परिसर पहुंचने का सिलसिला करीब आठ से शुरू हुआ, जो देर रात तक चला। खीरी और धौरहरा लोस सीटों के 23 प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा अब मतगणना वाले दिन यानि चार जून को खुलेगा।
विज्ञापन

लोकसभा के चौथे चरण का मतदान सोमवार शाम छह बजे संपन्न हो गया। पोलिंग पार्टियों ने ईवीएम सील की। जरूरी लेखा-जोखा तैयार किया और मतदान केंद्र से स्ट्रांग रूम के लिए रवाना हो गईं। शहर, महेवागंज, रामापुर, खीरी, फरधान आदि स्थानों के कार्मिक मतदान समाप्त होने के करीब 40 मिनट बाद मंडी परिसर पहुंचना शुरू हो गए।
अभिलेखों का मिलान कर ईवीएम को स्ट्रांग रूम में जमा कर दिया। रात आठ बजते ही मंडी में कार्मिकों की भीड़ बढ़ने लगी। दूर-दराज के ग्रामीण इलाके के कार्मिक भी ईवीएम लेकर पहुंच गए। रात 10 बजे के बाद तक ईवीएम जमा करने की प्रक्रिया चलती रही। इसी के साथ खीरी और धौरहरा लोकसभा सीट के 23 उम्मीदवारों की किस्मत स्ट्रांग रूम में कैद हो गई। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था संभालने में जुटी पुलिस
कार्मिकों का मंडी परिसर में पहुंचना शुरू हुआ तो पुलिस ने यातायात व्यवस्था संभाल ली। सौजन्या चौराहा, डॉन बॉस्को स्कूल नहर पटरी के पास बैरिकेड्स लगाए गए। राजापुर चौराहे के पास भी व्यवस्था की गई। मंडी परिसर पहुंच रहे वाहनों को भी व्यवस्थित खड़ा कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें