फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर झूलता मिला राजमिस्त्री का शव

Mon, 16 May 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मैलानी।
विज्ञापन
अात्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
14 मई से गायब था घर से, आत्महत्या की आशंका
विज्ञापन

शनिवार से घर से गायब एक राजमिस्त्री का शव जंगल में फांसी पर झूलता मिला। 
मोहल्ला काली मंदिर वार्ड नंबर सात निवासी तोखन का 26 वर्षीय पुत्र पुष्पेंद्र 14 मई की शाम को लगभग चार बजे घर से दवा लेने जाने की बात कहकर गया था। उसके बाद से वह घर नहीं लौटा। परिवारवालों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चल सका। सोमवार को गदनियां जंगल में फांसी पर झूलते शव की खबर फैली। पुष्पेंद्र के परिवारवाले भी मौके पर पहुंचे, तो वह शव पुष्पेंद्र का निकला। परिवारवाले उसके शव को उतारकर घर ले गए। वे कोई कार्रवाई नहीं चाहते थे, सो उन्होंने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। परिवारवालों के मुताबिक पुष्पेंद्र के गले में पिछले कुछ दिनों से काफी छाले थे और वह कुछ खा पी नहीं रहा था। संभवत: इसी से उसने आत्महत्या कर ली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें