लखीमपुर खीरी। मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के गांव हरिहरपुर के पास सड़क किनारे शव पड़ा देखे जाने से हड़कंप मच गया। तमाम लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। शव की शिनाख्त गांव हरिहरपुर निवासी खुशीराम (35) के रूप में हुई है। वह नशे का आदी बताया जाता है। शव के पास अंग्रेजी शराब के दो पौवे भी पड़े थे। आशंका जताई जा रही है कि उसकी अत्यधिक शराब पीने से मौत हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस भी अत्यधिक शराब से मौत होने की आशंका से इनकार नहीं कर रही है। प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने बताया शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस हर पहलू पर गहराई से जांच कर रही है।