मगरमच्छ को रेस्क्यू करता वन कर्मी
धौरहरा। उत्तर खीरी वन प्रभाग के धौरहरा रेंज में मंगलवार को सीएचसी धौरहरा के पास भटककर कहीं से मगरमच्छ का बच्चा आ गया, जिसे देख लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंचे वन कर्मचारियों ने उसे पकड़कर घाघरा नदी में छोड़ दिया। वहीं रेंज क्षेत्र के गिरधारीपुरवा में निकले अजगर की सूचना मिलने पर पहुंचे वन कर्मचारियों ने उसे पकड़कर परसा जंगल में छोड़ दिया है। संवाद