गोला में सदर चौराहे के अशोक स्तंभ का किया जा रहा रंग रोगन। संवाद
- फोटो : 1
गोला गोकर्णनाथ। कॉरिडोर निर्माण के साथ धार्मिक नगरी के रूप में पहचान बना रहे गोला में अब पौराणिक शिव मंदिर मार्ग को भी नया स्वरूप दिया जाएगा।
नगर पालिका परिषद दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत एक करोड़ रुपये की लागत से अशोक चौराहे से शिव मंदिर मार्ग तक आकर्षक रोड लाइटें लगाएगी।
नगर के मध्य स्थित सदर चौराहे पर अशोक स्तंभ का रंग-रोगन कराया जा रहा है। साथ ही क्षतिग्रस्त चबूतरे की मरम्मत भी कराई जा रही है।
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने बताया कि एक करोड़ रुपये की लागत वाली योजना का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसके तहत अशोक चौराहे से शिव मंदिर मार्ग तक आकर्षक रोड लाइटें लगाई जाएंगी।