पलिया के पांडेय बाबा मंदिर पर गिरा सालों पुराना पेड़। संवाद
पलियाकलां। पलिया के प्रसिद्ध पांडेय बाबा मंदिर में बीते करीब दो सौ साल से लगा पीपल का पेड़ बीती रात धराशायी होकर गिर गया। इसकी चपेट में आने से मंदिर का ऊपरी कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, एक दुकान का टिन शेड भी टूट गया। लोगों ने बताया कि बीती रात तेज आवाज के साथ जब पेड़ गिरा तो आसपास के लोगों की भीड़ वहां लग गई। कुछ लोगों ने पेड़ को करीब साढ़े तीन सौ साल पुराना बताया है। मोहल्ले वालों ने पिछले दिनों आई आंधी में इसके जर्जर होने की बात भी कही। सूचना पर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि वरुण गुप्ता ने भी मुआयना कर पेड़ को कटवाने की प्रक्रिया कर्मियों से शुरू कराई। संवाद