सिकंदराबाद। नीमगांव के एक गांव निवासी विवाहिता के साथ दुष्कर्म कर वीडियो बनाने के मामले के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला डेढ़ महीना पुराना है। सोमवार को पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
थानाध्यक्ष नीमगांव अजीत कुमार ने बताया कि मंगलवार को भदूरा मोड़ से आरोपी रियासत निवासी रौसा थाना फरधान को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी का चालान न्यायालय भेजा गया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। उधर, दुष्कर्म के साथ वीडियो वायरल करने की धारा भी लगी है। आईटी एक्ट की विवेचना निरीक्षक करते हैं। इसलिए इस मुकदमे की विवेचना इंस्पेक्टर मितौली आलोक कुमार धीमान करेंगे। संवाद