फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पुलिस की गिरफ्त से छूटा आरोपी...मुठभेड़ के दौरान पैर में लगी गोली

विज्ञापन
गोली लगने के बाद घायल को इलाज के लिए ले जाती पुलिस-संवाद
विज्ञापन
मितौली। महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की कोशिश का आरोपी पुलिस की गिरफ्त से छूट गया। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की। शुक्रवार देर रात हुए घटनाक्रम में पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है। घायल अवस्था में पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

बीते सोमवार को मितौली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 45 वर्षीय महिला गांव के उत्तर दिशा में खद्उआ तालाब के पास स्थित खेत में बकरियां चरा रही थी। इस दौरान गांव के ही युवक शमशाद, दीपेंद्र व राजीव कुमार महिला को गन्ने के खेत में खींच ले गए। तीनों युवकों ने मिलकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद सीने पर गोली मारकर जख्मी कर दिया था।
घायल महिला का इलाज लखनऊ के एक अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस ने महिला के पुत्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी शुक्रवार को ही कर ली, लेकिन तमंचा बरामद नहीं हुआ था। तमंचे की बरामदगी के लिए पुलिस आरोपी शमशाद को लेकर शुक्रवार की रात मड़रिया गांव के बाहर तालाब के पास गई थी।
विज्ञापन

जहां छुपाया हुआ तमंचा लेकर शमशाद ने भागने की कोशिश की। पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई तो शमशाद के बाएं पैर में लगी और वह गिर गया। इसके बाद पुलिस उसे मितौली सीएचसी ले गई जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मुठभेड़ के दौरान मितौली पुलिस, एसओजी व सर्विलांस की टीम मौजूद रही। वहीं अन्य दो आरोपी देवेंद्र व राजीव को जेल भेज दिया गया है।



महिला के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। इलाज के दौरान महिला ने पुलिस को दिए गए बयान में तीनों आरोपियों द्वारा दुष्कर्म की बात कही। मेडिकल रिपोर्ट में इसकी पुष्टि भी हुई है। पुलिस ने पहले से दर्ज मुकदमे में दुराचार की धाराएं बढ़ाई हैं।
विज्ञापन

- राजू राव, एसओ मितौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें