फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नेपाल के महोत्सव में थारू संग्रहालय बना आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन
धनगढ़ी-नेपाल में आयोजित महोत्सव में बना थारू संग्रहालय।
विज्ञापन
धनगढ़ी(नेपाल)। धनगढ़ी में उद्योग वाणिज्य संघ द्वारा सुदूर पश्चिम महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत थारू संस्कृति पर आधारित संग्रहालय आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
विज्ञापन


कैलाली उद्योग वाणिज्य संघ की तरफ से आयोजित दस दिवसीय सुदूर पश्चिम महोत्सव आठ से 18 दिसंबर तक चलेगा। महोत्सव में 350 स्टाल लगाए गए हैं। थारू संग्रहालय के संयोजक हेमंत चौधरी ने बताया कि इसमें इस संग्रहालय में पूर्वजों द्वारा इस्तेमाल किए गए वस्त्रों, गहनों, बांस की बनी घर की वस्तुएं, कृषि औजार आदि सामान रखकर संग्रहालय बनाया गया है। थारुओं के प्रसिद्ध भोजन चावल से बने कई व्यंजनों के स्टाल भी लगे हैं।
मुख्य भोजन में ढिक्री, घोंगीं, मछली, गेंगटा, बकरा, मुर्गा, सुअर का मीट, चूहे की चटनी, अंडी चावल आदि हैं। मिट्टी व घासफूस की झोपड़ी बनाकर थारू संग्रहालय बनाया गया है। उद्योग वाणिज्य संघ के महासचिव ओम बिष्ट ने बताया कि महोत्सव में थारू चौधरी की सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। इस साल के मेले में थारू गांव बनाकर इनकी लुप्त हो रही संस्कृति को दिखाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें