फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थारु बच्चों ने तिरंगा लेकर मैराथन दौड़ में लिया भाग

विज्ञापन
गौरीफंटा में थारु बच्चों की मैराथन दौड़ को झंडी दिखाकर रवाना करते कोतवाल।
विज्ञापन
गौरीफंटा। अमृत महोत्सव पर गौरीफंटा कोतवाली की ओर से थारू बच्चों की मैराथन दौड़ कराई गई। इसमें विजेता रहे बच्चों को 15 अगस्त को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह साढ़े सात बजे गौरीफंटा कोतवाली पुलिस की तरफ से तिरंगा लेकर बच्चों की दौड़ कराई गई। करीब साढ़े तीन किलोमीटर की दौड़ में बच्चों, युवतियों व महिलाओं समेत करीब 50 लोगों ने हिस्सा लिया।
कोतवाल अखिलेश कुमार यादव ने सभी को उनके अधिकारों के बारे में बताया। साथ ही सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। बताया गया कि दौड़ में विजेता रहे लोगों को 15 अगस्त के दिन पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान गौरीफंटा चौकी इंचार्ज नागेंद्र कुमार पांडेय, कजरिया प्रधान कर्मसेन राना, सेड़ा-बेड़ा प्रधान सोमवती राना, छेदिया प्रधान रामनरेश राना, ढकिया प्रधान धोखे, पूर्व प्रधान शेर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें