पलिया में दो घंटे की मूसलाधार बारिश से इमलिया फार्म जाने वाले रास्ते पर हुआ जलभराव।
पलियाकलां। मंगलवार को सुबह 08ः00 बजे से 10ः00 बजे तक हुई तेज बारिश से तराई इलाका सराबोर हो गया। ग्रामीण क्षेत्रों के रास्ते जलमग्न हो गए। वहीं शारदा नदी में भी पानी बढ़ा है।
बारिश से जहां गर्मी से थोड़ी निजात मिली, वहीं धान रोपाई करने वाले किसानों के चेहरे भी खिल उठे। सावन माह के पहले दिन हुई मूसलाधार बारिश से बोझवा, मटैहिया, दौलतापुर, कचनारा आदि गांवों को जाने वाले रास्ते पर जलभराव हो गया।
वहीं इमलिया फार्म जाने वाले रास्ते पर भी पानी भर गया। जिससे निकलने में ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि दोपहर बाद धूप निकलने से फिर से गर्मी और उमस के बीच लोगों को दिक्कतें हुईं। संवाद