फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: टेनी ने फिर कसा तंज, बोले- राहुल की हरकतें फिल्म राजाबाबू के गोविंदा जैसी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले के लगूचा में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने एक बार फिर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तंज कसा। उनकी तुलना फिल्म राजा बाबू के गोविंदा से कर डाली।
विज्ञापन


टेनी ने सभा में अपना जनेऊ निकालकर दिखाते हुए कहा कि हम ब्राह्मण हैं, इसलिए जनेऊ अंदर पहनते हैं। राहुल गांधी जो खुद को ब्राह्मण साबित करने की कोशिश करते हैं, वह कपड़ों के ऊपर जनेऊ पहनते हैं। वह बहरूपिये की तरह सुविधा के अनुसार रूप बदल लेते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी हरकतों पर एक गीत याद आता है ''कभी तू छलिया लगता है, कभी तू जोकर लगता है।''

हाल ही में लालू यादव के घर पर राहुल गांधी के मटन बनाने की रेसिपी के वायरल वीडियो पर कहा कि 140 करोड़ का देश है, लेकिन उनको चिंता मीट बनाने की है। कहा कि राहुल गांधी ओछी बात करते हैं। जब देश आगे बढ़ रहा है तो उसे पीछे खींचने का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें