पलिया/मझगईं। पलिया, बंशीनगर व मझगईं चौकी पुलिस ने संयुक्त रूप से नाकेबंदी करते हुए नेपाल भागने की फिराक में जा रहे एक दस हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मझगईं के त्रिलोकपुर गांव निवासी अयूब पुत्र हसन रजा के खिलाफ कई मुकदमों में वारंट जारी था। अभियुक्त को गुलरा टांडा के पास से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त नेपाल भागने में फिराक में था। पुलिस टीम ने अभियुक्त के पास से एक तमंचा व दो कारतूस भी बरामद की है। पुलिस ने अभियुक्त का चालान किया है।