फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दस दिन में 5 डिग्री बढ़कर 41 डिग्री पहुंचा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। गर्मी का प्रकोप दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। ऊपर से बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दीं हैं। दोपहर का आलम यह है कि तेज धूप की वजह से सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है।
विज्ञापन

पिछले 10 दिन में पांच डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ा है। बृहस्पतिवार को अधिकतम 41 और न्यूनतम 26 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। सुबह धूप निकलने के पहले का मौसम तो काफी सुहावना रहता है, लेकिन धूप निकलते ही गर्मी बेहाल करने लगती है। सुबह नौ बजे तक धूप इस कदर तेज हो जाती है, घर से निकलना मुश्किल होता।
उधर, गर्मी के बीच बिजली कटौती लोगों को परेशान कर रही है। दिन तो लोग जैसे-तैसे काट लेते हैं, लेकिन रात का समय काटना भारी पड़ जाता है। बुधवार रात बहादुर नगर, महाराजनगर, नौरंगाबाद, मेला मैदान, सुआगाड़ा, हिदायत नगर आदि मोहल्लों में कई बार कटौती की गई। इसकी वजह से लोग काफी परेशान दिखे। वहीं बृहस्पतिवार को दिन में ट्रिपिंग ने लोगों को परेशान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें