फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: फोन पर समस्या बताइए... नगर पालिका हल करेगी

Sat, 24 Jun 2023 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। नगर पालिका परिषद ने घर बैठे समस्याओं के निस्तारण के लिए हेल्प डेस्क चालू करा कर मोबाइल नंबर जारी किया है। शुक्रवार को पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने फीता काटकर हेल्पडेस्क की शुरुआत कराई।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष ने बताया कि नगर पालिका से संबंधित समस्याओं के लिए नगर वासियों को भटकने की जरूरत नहीं है। सुबह 10:00 से 5:00 के मध्य नगरवासी हेल्प डेस्क पर सीधे संपर्क कर सकते हैं या हेल्प डेस्क के नंबर 9264962515 पर कॉल करके या व्हाट्सएप पर अपनी समस्या बता सकते हैं। हेल्प डेस्क पर नियुक्त कर्मचारी शिकायतकर्ता की समस्या दर्ज कर संबंधित विभाग को निस्तारण के लिए भेजेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर सभासद राजेश अवस्थी, इजरान अहमद, हर्ष अवस्थी, धर्मेन्द्र वाल्मीकि, धर्मेन्द्र जायसवाल, शुफियान, दानिश राइन, अनिल गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें