फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तहसीलदार ने चकरोड की भूमि से हटवाया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। सूरजपुर में चकरोड की भूमि पर कब्जा कर रहे लोगों को तहसीलदार ने खदेड़ दिया। उनके छप्पर उतरवा दिए। दुबारा कब्जा न करने की नसीहत दी है।
विज्ञापन

सुक्खनपुरवा निवासी सुशील वर्मा ने बताया कि उनकी आठ बीघा जमीन सूरजपुर में है। उस बाग से आने जाने के लिए रास्ता है। आरोप है की उस रास्ते पर करीब आठ लोगों ने छप्पर आदि डालकर रात में कब्जा कर लिया था। मंगलवार सुबह वहां सत्तापक्ष के एक नेता आ गए और कब्जा न हटाने को लेकर भिड़ गए। इस बात का विरोध लोगों ने किया।
विज्ञापन

मामला जब तूल पकड़ा तो तहसीलदार भीमचंद्र, पुलिस बल के साथ पहुंचे लेखपाल से पैमाइश करवाकर कब्जा हटवाया। तहसीलदार ने बताया कि रास्ते से कब्जा हटवा दिया गया है। इस पर किसी प्रकार का निर्माण नहीं होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें