फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: एसडीएम सदर के खिलाफ तहसील बार एसोसिएशन ने खोला मोर्चा

विज्ञापन
डीएम को ज्ञापन सौंपने आए लखीमपुर तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एसडीएम सदर के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उनके स्थानांतरण की मांग की है। सोमवार को लखीमपुर तहसील के वकील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश कुमार त्रिवेदी की अगुवाई में बड़ी संख्या में डीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर एसडीएम सदर और उनके पेशकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से आरोप लगाते हुए बताया है कि एसडीएम सदर व उनके पेशकार दीपक रस्तोगी द्वारा पत्रावलियों में बहस हो जाने के बाद भी लंबे समय तक आदेश पारित नहीं किए जाते हैं। इस मामले में पीठासीन अधिकारी से शिकायत करने पर वह पेशकार से बात करने की सलाह देते हैं। यह भी आरोप लगाया गया है कि जिन मामलों में उक्त मांग पूरी हो जाती है उसके ही आदेश पारित किए जाते हैं। बाकी पत्रावलियों में कमी लगाकर तहसील वापस भेज दिया जाता है। उन्होंने पेशकार दीपक रस्तोगी पर भी आरोप लगाए हैं। वकीलों ने डीएम को दिए गए ज्ञापन के माध्यम मांग की है कि एसडीएम सदर अश्वनी कुमार सिंह व उनके पेशकार दीपक रस्तोगी का स्थानांतरण किया जाए।
अन्य वाद पत्रावलियों की भांति उत्तर प्रदेश रास की वाद पत्रावलियां भी अतिरिक्त उपजिलाधिकारी व अपर उपजिलाधिकारी न्यायालय में निस्तारण के लिए स्थानांतरित की जाएं। एसडीएम न्यायालय सदर तहसील में संचालित किया जाए। तीन दिन में मांग न पूरी हुईं तो विरोध तेज किया जाएगा। इस दौरान एसोसिएशन के मंत्री यज्ञ प्रकाश त्रिवेदी, उपाध्यक्ष राम प्रकाश मिश्रा, मनीष कुमार बाजपेई, श्यामू कश्यप, अमित कुमार सिंह तोमर, दिलीप कुमार मिश्रा, ज्ञानेंद्र मिश्रा आदि बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें