लखीमपुर खीरी। थाना फूलबेहड़ क्षेत्र में घर में घुसे गांव के युवक ने १७ वर्षीय किशोरी को तमंचे से धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने जब शोर मचाने की कोशिश की तो उसे कई थप्पड़ जड़ दिए और भाग निकला। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिवाफ दुष्कर्म सहित अन्य कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पाक्सो एक्ट भी लगाया है।
गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि वह रिश्तेदारी में गया था। घर पर उसकी पत्नी और १७ वर्षीय पुत्री थी। मां-बेटी अलग-अलग जगहों पर घर में सो रही थीं। रात एक बजे गांव का ही युवक घर में घुस आया। चारपाई पर पुत्री को दबोच लिया। तमंचा लगाकर दुष्कर्म किया। पुत्री ने शोर मचाने की कोशिश की तो उसे कई थप्पड़ जड़ दिए। शोर होने पर पत्नी जाग गई। पत्नी के शोरशराबा करने पर आरोपी भाग निकला। उन्होंने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने पीड़िता को मेडि़कल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा है।