फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी ने कमरे में फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ममरी (लखीमपुर खीरी)। हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम विष्नुबेहड़ में किशोरी ने कमरे में कुंडे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव विश्नुबेहड़ में घनश्याम की 16 वर्षीय पुत्री शीतल शुक्रवार की रात परिवार के लोगों के साथ खाना खाकर कमरे में सोने चली गई, शनिवार सुबह देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिवार के लोगों ने दरवाजा खटखटाया, अंदर से कोई आवाज न आने, दरवाजा बंद होने से घर वालों को चिंता हुई, जिन्होंने दरवाजा तोड़कर देखा तब शीतल कमरे में कुंडी के सहारे लटक रही थी। परिवार वाले उसे सीएचसी गोला लाए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव सील कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। किशोरी के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें