गोला गोकर्णनाथ। भारत भूषण कॉलोनी निवासी अरविंद कुमार वर्मा का पुत्र कमल (16) शनिवार शाम घर की छत पर दीपावली के लिए झालर लगा रहा था। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सीओ जितेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। परिजन पोस्टमाॅर्टम कराने से इन्कार कर रहे हैं। संवाद