फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ट्रक और ट्रॉली के बीच फंसने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। पलिया मंडी समिति में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। मैनपुरी जिले से प्याज लेकर आए ट्रक को बैक करते वक्त हेल्पर ट्रक और ट्रॉली के बीच दब गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


मैनपुरी के थाना किसनी के नगला गांव निवासी जबर सिंह का 17 वर्षीय पुत्र अर्जुन अपने ट्रक चालक जीजा के साथ ट्रक में प्याज लेकर पलिया मंडी समिति में बुधवार की साप्ताहिक बाजार आया था। सुबह करीब सात बजे उसका जीजा ट्रक बैक कर रहा था, जबकि पीछे ट्रॉली खड़ी थी। हादसे के वक्त अर्जुन ट्रॉली और ट्रक के बीच में खड़ा था। चालक को पता न होने के कारण उसने ट्रक बैक कर दिया। ट्रक और ट्रॉली के बीच फंसकर अर्जुन दब गया।
शोर-शराबा सुनकर ट्रक रोका गया और बीच में फंसे अर्जुन को निकालकर लोग सीएचसी लेकर गए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कोतवाल विवेक कुमार उपाध्याय दलबल के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजवाया। कोतवाल ने बताया मृतक और ट्रक चालक आपस में साले-बहनोई हैं। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें