खेत की ओर गए पिता को देखने गया था साबिद
महेवागंज/सुंदरवल। फूलबेहड़ में शारदा तटबंध में भरे पानी में डूबकर एक किशोर की मौत हो गई।
फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के जंगपुर गांव निवासी उस्मान अली सुबह करीब सात बजे जानवरों के लिए चारा लेने गया था। पिता को तलाश करते हुए उसका पुत्र साबिद (13) गांव किनारे शारदा तटबंध के पास पहुंच गया। इस बीच किसी तरह उसका पैर फिसल गया और वह तटबंध में भरे पानी में डूब गया। घरवालों को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। काफी देर बाद किसी ने शव उतराते देखा। मौके पर पहुंचे परिजन में चीख पुकार मच गई। सूचना पुलिस व हल्का लेखपाल को दी गई।
फूलबेहड़ प्रभारी निरीक्षक बलवंत शाही ने बताया कि तटबंध के अंदर एक किशोर गहरे पानी में डूब गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।