फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बुखार से किशोरी की मौत, डेंगू की आशंका

विज्ञापन
बिजुआ कस्बे में बजबजाती नालियां
विज्ञापन
बिजुआ। रविवार की शाम कस्बा निवासी एक किशोरी की तेज बुखार से लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। घरवाले डेंगू की आशंका जता रहे हैं। वहीं कस्बा निवासी कई लोग बुखार से पीड़ित बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कस्बा निवासी राम किशोर प्रजापति ने बताया कि 17 पुत्री ईशा को तेज बुखार आया। इस पर उसे सीएचसी बिजुआ लेकर गए। वहां से डॉक्टरों ने पहले जिला अस्पताल फिर लखनऊ रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घरवाले बताते हैं कि ईशा में डेंगू जैसे लक्षण लग रहे थे।
ग्रामीणों का आरोप है कि कस्बे में गंदगी के साथ पानी भरा हुआ है। न तो साफ सफाई होती है और न ही एंटीलार्व का छिड़काव। इसी वजह से संक्रामक रोग फैल रहे हैं। यह आलम तब है जब कई बार बीडीओ को प्रार्थना पत्र देकर सफाई कराने की मांग की जा चुकी है। ग्रामीण अनिल, दिनेश, ओमप्रकाश, सुनील, रोहित आदि बताते हैं कि गांव में कई घर ऐसे हैं, जिनका पूरा परिवार ही बुखार की चपेट में है। मगर, कोई ध्यान नहीं दे रहा।
विज्ञापन


सभी ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को गांवों में साफ सफाई के साथ एंटीलार्वा का छिड़काव कराने के निर्देश दिए गए हैं। यदि एक बार में हालात कंट्रोल नहीं हो रहे हैं तो दुबारा एंटीलार्वा का छिडकाव कराने के लिए कहा है। - महावीर सिंह, बीडीओ बिजुआ

शनिवार को घरवाले ईशा सीएचसी पर लेकर आए थे। उसे तेज बुखार के साथ हाई ब्लीडिंग हो रही थी। इसलिए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया था। हालांकि अब तक की जांच में कोई डेंगू का मरीज नहीं मिला है। - डॉ. सुभाष वर्मा अधीक्षक सीएचसी बिजुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें