फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाउस हेल्पर बबली के सिर सजा तीज क्वीन का ताज

विज्ञापन
तीज क्वीन को सम्मानित करतीं अंतरराष्ट्रीय खत्री महासभा की महिलाएं।
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय खत्री महासभा महिला ग्रुप ने मनाया तीज उत्सव
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। अंतर्राष्ट्रीय खत्री महासभा महिला ग्रुप के सदस्यों ने थीम ‘स्प्रेड हैपीनेस’ पर तीज उत्सव मनाया। शहर के एक प्रतिष्ठित बैंक्वेट हॉल में तीजोत्सव में तीज क्वीन प्रतियोगिता हुई। विभिन्न चरणों की प्रतिस्पर्धा को पार करते हुए बबली तीज क्वीन चुनी गईं। इस दौरान कई अन्य कार्यक्रम भी हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ सविता चोपड़ा, महिला संगठन की पूर्व अध्यक्ष रजनी टंडन, रानी मेहरोत्रा, ऊषा टंडन और स्मिता मेहरोत्रा ने दीप जलाकर किया। एकता मेहरोत्रा और शुभ्रता मेहरोत्रा ने शिव वंदना पेश की। शायरा पुरी ने जहां सावन गीत पेशकर सभी का मन मोहा, वहीं हमारी पारंपरिक तीज सिन्धारा पर आधारित मां-बेटी नृत्य पूजा पुरी, एकता पुरी, इति कपूर और मीता टंडन ने पेश किया। नेहा चोपड़ा, गीता कपूर, पारूल कपूर और सुरभि कपूर ने अपनी नृत्य प्रतिभा से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण टीम द्वारा प्रस्तुत हाउस हेल्पर्स के साथ फैशन शो रहा। टीम के सदस्यों ने नृत्य प्रस्तुति दी तो पारंपरिक ढोलक पर सावन गीत गाए गए। हाउस हेल्पर्स को गेम भी खिलाए गए। ‘स्प्रेड हैपीनेस’ थीम के तहत कार्यक्रम हाउस हेल्पर्स के साथ किया गया। तीज क्वीन का ताज भी हाउस हेल्पर बबली को ही दिया गया। बबली का कहना था कि वो तो कभी सोच भी नहीं सकती थी कि वह मंच पर ऐसे परफॉर्म कर सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें