फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: रातभर बाघ को बेहोश करने की कोशिश में लगी रहीं टीमें

विज्ञापन
ग्रामीणों को पंफलेट वितरित करती बाघ मित्रों की टीम। संवाद
विज्ञापन
ममरी। क्षेत्र में दहशत का पर्याय बना बाघ ग्राम मूड़ा अस्सी और मूड़ा जवाहर के बीच गन्ने के खेतों को अपना ठिकाना बनाए हुए है। वन विभाग की रेस्क्यू टीमें रातभर मचान पर बैठकर बाघ को बेहोश करने की कोशिश में लगी रहीं।
विज्ञापन




ट्रेनर बाघ मित्र अनिल चौहान ने बताया कि उनकी टीम बाघ प्रभावित क्षेत्र के गांव इमलिया, अजान, घरथनिया, मूड़ा, मड़िया, जवाहर, मूड़ा अस्सी, बघमरा, शेरपुर, कपरहा, सिमरई, बिलहरी आदि गांवों में जाकर लोगों को पंफलेट वितरित कर उन्हें बाघ से बचने के उपाय बता रही है। रेंजर नरेश पाल सिंह ने बताया कि जिस स्थान पर मचान बनाया गया है, वहां पर बाघ अब तक नहीं पहुंचा है। दुधवा टाइगर रिजर्व से आए डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के कैमरा स्पॉट रोहित और रवि कैमरों की फुटेज खंगाल रहे हैं। जहां बाघ मौजूद है, वहां ग्रामीणों के जाने पर पाबंदी लगा दी गई है।


बाघ को सड़क पार करता देख भागे राहगीर

- गोला वन क्षेत्र के खेतों में बढ़ी बाघ की चहलकदमी
संवाद न्यूज एजेंसी
अलीगंज। वन रेंज गोला के गांवों में बाघ देखे जा रहे हैं। इससे लोग खेतों में जाने से कतरा रहे हैं। सोमवार को भटपुरवा कॉलोनी के पास बाघ ने वसलीपुर मार्ग को पार किया तो कई राहगीर अपनी बाइक छोड़कर भाग खड़े हुए। गनीमत रही की सड़क पर वाहन होने के कारण बाघ ने हमला नहीं किया।
विज्ञापन

गोला वन रेंज के गांव वसलीपुर ग्रंट, नाथूपुर में बाघ देखे जा रहे हैं। डर के कारण लोग खेतों की तरफ नहीं जा पा रहे हैं। चाहे गोला वन रेंज का इलाका हो या महेशपुर या फिर मैलानी क्षेत्र सभी स्थानों पर बाघ की चहलकदमी है। खेती किसानी का काम पूरी तरह प्रभावित है। सोमवार दोपहर बाद लोग वसलीपुर से गोला और गोला से वसलीपुर तथा अलीगंज आ-जा रहे थे। तभी भटपुरा कॉलोनी के पास वसलीपुर मार्ग को अचानक बाघ पार करने लगा। इससे कई बाइक चालक हड़बड़ाहट में गिरकर घायल हो गए।
वन दरोगा अंकित बाबू ने बताया कि क्षेत्र में बाघ देखे जाने की सूचना मिली थी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। मौके का निरीक्षण करते हुए लोगों को सतर्क रहने और खेतों में अकेले न जाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें