फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मसुरहा, देशी ब्वॉयज, श्रीबालाजी एकेडमी, खैरीगढ़ की टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं

विज्ञापन
निघासन में चल रहे कबड्डी टूर्नामेंट में भाग लेते ​खिलाड़ी
विज्ञापन
निघासन। सिंगाही क़स्बे में बावन द्वादशी के उपलक्ष्य में चल रहे कबड्डी टूर्नामेंट में आठ टीमों के बीच शानदार क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुए। मुकाबले में मसुरहा, देशी ब्वॉयज, श्रीबालाजी एकेडमी, खैरीगढ़ की टीमें मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचीं।
विज्ञापन

कस्बे के खेल मैदान पर चल रहे कबड्डी टूर्नामेंट का पहला मैच फूलबेहड़ और मसुरहा के बीच हुआ। दोनों टीमें मैच में एक-दूसरे के ऊपर हावी रहीं। मसुरहा की टीम 29 अंक से विजयी रही। दूसरा मैच मिर्जागंज और देशी ब्वॉयज टीमों के बीच हुआ। देशी ब्वॉयज टीम ने 18 अंक से मैच जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई। तीसरा मैच श्रीबालाजी व देशी ब्वॉयज के बीच हुआ।
श्रीबालाजी टीम मात्र तीन अंक से मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची। चौथा मैच लखनऊ चौक और एकेडमी खैरीगढ़ के बीच खेला गया। इसमें एकेडमी खैरीगढ़ की टीम 36 अंक से विजयी हुई। कंमट्रेटर सैय्यद दिलशाद ने आखों देखा हाल सुनाया। इस मौके पर बड़ी संख्या में पहुंचे खेल प्रेमियों ने मैच का आनंद उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें