निपुण भारत मिशन के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करते शिक्षक। ग्रामीण
रमियाबेहड़। ब्लॉक संसाधन केंद्र रमियाबेहड़ में निपुण भारत मिशन के तहत बुनियादी भाषा और संख्या ज्ञान पर आधारित शिक्षकों को चार दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दूसरे दिन खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेश कुमार ने शिक्षा में बच्चों की बुनियाद मजबूत बनाने के लिए भाषा और गणित की महत्ता पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा जरूरी है। जिस प्रकार शिक्षा के बिना जीवन बेकार है। उसी प्रकार बच्चों की शिक्षा दीक्षा के लिए भाषा और गणित की आवश्यकता है। प्रशिक्षण में विकास क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। संवाद