पेंशन बहाली के लिए सड़को पर उतरे अटेवा बचाओ संघर्स समित के लोग
लखीमपुर खीरी। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा के पदाधिकारी एकत्र होकर सांसद कार्यालय पर घंटी बजाकर पेंशन बहाली की मांग की।
अटेवा पेंशन बचाओ मंच प्रांतीय संगठन मंत्री व जिला संरक्षक संदीप वर्मा, जिला संयोजक विश्वनाथ मौर्य के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में घंटी बजाओ ज्ञापन कार्यक्रम के अंतर्गत सांसद व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्र को ज्ञापन सौंपा। प्रांतीय संगठन मंत्री व जिला संरक्षक संदीप वर्मा ने बताया कि अटेवा विगत कई वर्षो से पुरानी पेंशन की बहाली के लिए संघर्ष कर रहा है।
घंटी बजाओ कार्यक्रम में महामंत्री मनोज वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष राजेश पांडे, जिला संयोजक ओमप्रकाश, जिला सह संयोजक सुरेंद्र कुमार मौर्य, सतीश वर्मा, सलाहकार संतोष वर्मा, प्रवक्ता प्रमोद वर्मा, जिला संयोजिका नीलम राज, जिला मंत्री बलवीर सिंह यादव आदि थे।