फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने तिरंगा देकर घर पर लगाने के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन
अमृत महोत्सव के तहत रैली निकालते बच्चे।
विज्ञापन
शहर में धूमधाम से मनाया जा रहा आजादी का अमृत महोत्सव
विज्ञापन

शिशु मंदिर के बच्चों ने झांकियों के साथ निकाली रैली
लखीमपुर खीरी। आजादी के अमृत महोत्सव सप्ताह के तहत शनिवार को सनातन धर्म सरस्वती शिशु मंदिर के कक्षा तीन से लेकर छह तक के बच्चे पथ संचलन कार्यक्रम में शामिल हुए। विभिन्न वाहिनियों में शामिल बच्चे बंदूकें, त्रिशूल, कटार, धनुष बाण एवं दंड आदि लेकर नगर में घूमे।
शहरवासियों ने पुष्प वर्षा कर बच्चों का स्वागत किया। इसमें शामिल विवेकानंद वाहिनी, सुभाष चंद्र बोस, रानी लक्ष्मीबाई की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। प्रधानाचार्य मुनेंद्र दत्त शुक्ल, व्यवस्थापक रवि भूषण साहनी सहित शिक्षक शामिल रहे। इसके बाद भाषण प्रतियोगिता हुई, जिसका विषय ‘राष्ट्रध्वज तिरंगा एवं आजादी का अमृत महोत्सव’ था। इसमें प्रयाशी राज प्रथम, स्मृति दूसरे एवं भावना शुक्ला तृतीय रहीं। प्रधानाचार्य ने विजयी छात्रों को पुरस्कृत किया। संचालन चंद्रपाल सिंह एवं राकेश तिवारी ने किया।
विज्ञापन

उधर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अमृत महोत्सव के तहत 15 अगस्त तक रोजाना ध्वजारोहण करना है। इसके पहले दिन स्कूल परिसर में ध्वजारोहण प्रात: नौ बजे मुख्य अतिथि प्रबंधक विमल अग्रवाल ले किया।
प्रधानाचार्य ने छात्राओं को हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा का अनुकरण करते हुए सभी को अपने घरों पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया। शहर में निकली तिरंगा यात्रा में कॉलेज के छात्र एवं स्टाफ शामिल रहा। वहीं आरएम ज्ञान दायिनी इंटर कॉलेज के प्रबंधक राकेश वर्मा ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत मोहल्ला राजाजीपुरम एवं राजापुर में तिरंगा वितरण किया। प्रधानाचार्य सचिन शुक्ला, सुबोध कुमार त्रिवेदी ने राहगीरों को तिरंगा देकर घरों पर लगाने के लिए प्रेरित किया इसमें शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
भारत माता के जयघोष के साथ निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा
लखीमपुर खीरी। डॉन बॉस्को कॉलेज के पूर्व छात्र-छात्राओं की संस्था, डॉन बॉस्को लखीमपुर एलुमनाई एसोसिएशन ने डॉन बॉस्को कॉलेज प्रशासन के सहयोग से शहर में एक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें स्कूल के 1500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
देशभक्ति के गीतों और आजादी के नारों के बीच गूंजती हुई यह रैली स्कूल से प्रारंभ होकर सौजन्या चौक होते हुए गुरु गोविंद सिंह चौक होकर अस्पताल रोड से निकलते हुए सदर चौराहा होते हुए कचहरी रोड की तरफ बढ़ी। उसके बाद पुन: सौजन्या चौक होकर वापस स्कूल की ओर प्रस्थान किया। इस मौके पर डॉन बॉस्को स्कूल के प्रधानाचार्य, शिक्षक, डॉन बॉस्को एलुमनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष मधुर टंडन, सचिव अर्जित अग्रवाल, रजत शेखर, पूर्व अध्यक्ष शिव तोलानी, नीरज कृष्णा, आशीष चौहान, सुनील शर्मा, पुनीत अग्रवाल, गौरव मेहता शामिल रहे। संवाद
मदरसे के बच्चों ने की तिरंगा फहराने की अपील
बांकेगंज। रोशन नगर के मदरसा गुलशन-ए-मदीना में शनिवार को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया।
इस दौरान मदरसे के बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। प्रभात फेरी को विद्यालय के प्रधानाचार्य खलीक अहमद ने झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रबंधक राम नरेश और छात्राओं ने ग्रामीणों से अपील की कि 11 से 15 तक प्रत्येक घर में तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय पर्व मनाना है। संवाद
स्कूली बच्चों, मंडी आढ़तियों और मुस्लिम समाज ने निकाली रैली
पलियाकलां। द इंडियन एकेडमी स्कूल में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर एनसीसी कैडेट्स की तिरंगा रैली निकाली गई, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। रैली में करीब 70 कैडेट्स शामिल रहे।
प्रबंधक उमेश गुप्ता और अंतिम गुप्ता ने रैली की शुरूआत स्कूल के गेट से की। उधर, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरजियो सिंह के नेतृत्व में तिरंगा झंडा रैली निकाली गई। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस से शुरू हुई रैली संपूर्णानगर रोड, महंगापुर, बमनगर, पंजाब घाट, संपूर्णानगर तक गई। वहां से पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आकर समाप्त हुई।
इस दौरान शशिशंकर शुक्ला, मोहम्मद शोहीन, मोहम्मद यासीन, मोहम्मद फाजिल, इमरान अहमद समेत अन्य मुस्लिम समाज के लोग शामिल रहे। मंडी से सचिव अमरीश कुमार सैनी के नेतृत्व में सब्जी व गल्ला आढ़तियों ने रैली निकाली। शहर के पलिया मांटेसरी स्कूल के बच्चों ने भी हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाते हुए रैली निकाली। इस दौरान प्रधानाचार्या रत्ना बाजपेई समेत अन्य स्टाफ शामिल रहा।
मझगईं। कस्बा के शिव मंदिर से मझगईं चौकी इंचार्ज हनुमंत लाल तिवारी के नेतृत्व में रैली निकाली गई, जो कस्बा से होते हुए निघासन के दुबहा तक गई। वहां से वापस नौगवां कस्बा होते हुए मझगईं के शिव मंदिर में जाकर समाप्त हुई। इस दौरान भारी संख्या में युवा भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए चल रहे थे।
संपूर्णानगर। मझरा पश्चिम स्थित सोनिया इंटरनेशनल स्कूल के एनसीसी व स्कूली बच्चों ने पैदल तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसके अलावा भानपुरी खजुरिया के अमर शहीद भगत सिंह उच्चतर माध्यमिक स्कूल से रैली निकाली गई, जो सिद्धनगर गांव होते हुए भानपुरी खजुरिया तिराहे तक गई। रैली में प्रधानाचार्य विकास पाराशर के साथ शिक्षक चंद्रशेखर भारती, दिनेश गुप्ता, सत्य नारायन सिंह, वंदना त्रिपाठी व स्टाफ मौजूद रहा।
दुकान-दुकान जाकर लोगों में तिरंगा का किया वितरण
संपूर्णानगर-पलिया। महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रशासक राममिलन राय, एनसीसी प्रभारी आलोक सिंह के निर्देश पर एनसीसी कैडे्टस को तिरंगा बांटा गया। साथ ही सभी बच्चों से तिरंगा लगाने की अपील की गई।
दुकान-दुकान और गांव में जाकर भी लोगों को तिरंगा बांटा गया। इस दौरान विनीत जायसवाल, सुखदेव सिंह, अभिनेश शुक्ला, ममता शर्मा, सुनील आदि मौजूद रहे। उधर, पलिया में भाजपा नेता व समाजसेवी रवि गुप्ता ने भाजपा की नगर टीम के पदाधिकारियों को जाकर 200 तिरंगा झंडा लोगों में वितरण करने के लिए दिए हैं। संवाद
विज्ञापन

वन कर्मियों ने निकाली तिरंगा यात्रा
बांकेगंज। आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की भीरा रेंज अंतर्गत शनिवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई।
रेंजर भीरा राकेश बाबू वर्मा, फॉरेस्टर मोहम्मद उमर के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा में लोगों से आजादी के मायने बताते हुए हर घर तिरंगा फहराने की अपील की गई। संजीव सिंह, एसपी वर्मा, कुलदीप त्रिपाठी, आरपी सिंह आरती पांडेय, सोनू भारती, वहीद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें