फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गलत सूचना देने के मामले में शिक्षिका हुई निलंबित

Sun, 25 Jun 2023 02:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अंतरजनपदीय तबादले की प्रक्रिया में जांच के दौरान एक शिक्षिका को गलत सूचनाएं भरना महंगा पड़ गया। गड़बड़ी पर शिक्षिका का तबादला करने के बजाय विभाग ने उसके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई कर दी है।
विज्ञापन

गृह जनपद तबादले को लेकर सैकड़ों अध्यापकों ने आवेदन किए हैं। कुछ अध्यापकों ने असाध्य रोगों से ग्रसित होने तो किसी ने एकल अभिभावक होने का साक्ष्य प्रस्तुत किया है। बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पाण्डेय ने बताया कि सहायक अध्यापक अर्चना ने एकल अभिभावक के साथ ही पति के सरकारी सेवा में कार्यरत होने के साक्ष्य पेश किये थे। जांच में गलत ढंग से सूचना देने और विभागीय अधिकारियों को भ्रमित करने के उद्देश्य से किये गए उक्त कार्य के लिए शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया है। शिक्षिका बेहजम के प्राथमिक विद्यालय ढखिया मदनपुर में तैनात थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें