उचौलिया। पसगवां ब्लॉक के संविलियन विद्यालय सोनौआ में शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी हुई। प्रभारी प्रधानाध्यापक आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि बच्चों को घर पर होने वाली असुविधाओं को पहचानने व उनसे निजात दिलाने के लिए शिक्षक अभिभावक मिलकर कार्य करेंगे। बच्चों की उपस्थिति शत-प्रतिशत करने के प्रयास करें। इस दौरान एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधरोपण किया गया। गोष्ठी में संजय सिंह, आरती देवी, अनीता देवी, कुंती देवी, अनुज शर्मा, अनुज सिंह, डॉ. बलवीर शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद