मझगईं पीस कमेटी की बैठक में बोलते सीओ। संवाद
मझगईं। मोहर्रम के मद्देनजर थाना परिसर में बुधवार को सीओ यादवेंद्र यादव की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। सीओ ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि ताजियों को 15-20 फुट से अधिक ऊंचा नहीं रखा जाए, इनको तय मार्गों से गुजारा जाए और डीजे की ध्वनि मानक के अनुसार रखी जाए। कोई नई परंपरा शुरू नहीं की जाए। थाना प्रभारी राजू राव ने बताया कि नई परंपरा शुरू करने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा सीओ ने बिजली के तारों के बारे में जानकारी की। पुलिस ने लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील की। बैठक में प्रधान के पति इकराम अली, रोशन लाल, लतीफ अहमद, रहीस खां, करामत, चुन्ना और साबिर अली समेत कई लोग मौजूद रहे।