मेडल के साथ ताइक्वांडो के विजयी बच्चे
लखीमपुर खीरी। लखनऊ स्थित केडी सिंह बाबू स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय ताईक्वांडो चैंपियनशिप में सब जूनियर, जूनियर एवं कैडेट व सीनियर बालक, बालिका वर्ग में 2500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें सात प्रतिभागियों ने स्वर्ण पदक जीतकर जिलेे का नाम रोशन किया है। अब यह खिलाड़ी नेशनल टीम में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव एसएम आसिफ ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता लखनऊ में 15 से 18 जून तक हुई। इसमें लखीमपुर की टीम ने 13 स्वर्ण, नौ रजत और सात कांस्य पदक जीत कर जिले का नाम रोशन किया है। इसमें सात खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए हुआ है।
स्वर्ण पदक विजेता
1. सब जूनियर बालिका वर्ग- सूफिया
2. सीनियर बालक वर्ग- प्रांजल गुप्ता
3. सीनियर बालिका वर्ग- बेबी नसीम, दिव्या, साक्षी राज, मयूरी चौहान
4. जूनियर वर्ग- प्रथम सिंह, दिव्यांशी वर्मा
5. सीनियर वर्ग-स्नेहिल, बेेबी नसीम
6. जूनियर बालिका वर्ग- दीपांशी प्रजापति, स्नेहा गुप्ता, दिव्यांशी वर्मा