फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कहर बरपा रही उमस भरी गर्मी

विज्ञापन
चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती बच्चे
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। उमस भरी गर्मी बच्चों पर कहर बरपा रही है। इसकी वजह से मासूम बच्चे उल्टी, दस्त से लेकर पेट दर्द व बुखार की चपेट में आने लगे हैं। गंभीर स्थित होने पर बच्चों को भर्ती करने तक की जरूरत पड़ रही है। चिल्ड्रन वार्ड में नौ बच्चों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

उल्टी दस्त शुरू होने पर खीरी निवासी अजय कुमार दो वर्षीय पुत्री अन्नया, मूड़ा निवासी मुसर्रफ दो वर्षीय पुत्र मंजूर,गोला निवासी श्याम कुमार तीन माह के पुत्र ओम एवं बुखार आने पर अच्छनिया निवासी निसामुद्दीन एक साल के पुत्र अहसान अली,मितौली निवासी रंजीत कुमार डेढ़ वर्षीय पुत्री संजीवनी, नीमगांव निवासी शब्बन खान की एक वर्षीय पुत्री सारा, नीमगांव निवासी रामजीवन डेढ़ वर्षीय पुत्र करन, पिपरा निवासी राजू दो माह के पुत्र अमित एवं शिवकॉलोनी निवासी समीर पांच माह की पुत्री चाहत को लेकर इमरजेंसी पहुंचे। इनकी हालत गंभीर होने पर चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है। अब इनकी हालत में सुधार होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें