फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: शराब पीने के शक में पत्नी की खुरपी से गला काटकर हत्या

विज्ञापन
मृतका रामकली का फाइल फोटो
विज्ञापन
- क्षेत्र के जुम्मनपुरवा गांव का मामला, पति को तलाश रही पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
निघासन। क्षेत्र के जुम्मनपुरवा गांव में पत्नी के शराब पीने के शक में पति ने उसकी खुरपी से गला काटकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी पति की तलाश की, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा।
झंडी रिपोर्टिंग पुलिस चौकी के गांव जुम्मन पुरवा निवासी गुड्डू ने बताया कि वह तीन भाई हैं। छोटा भाई मनोज घर पर था। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे अपने भाई छोटू, मां रामकली (55) पिता रामकुमार के साथ गांव के पूरब खेत में लगी मिर्ची तोड़ने गए थे। मिर्ची तोड़ने के बाद रामकुमार ने अपने दोनों बेटों को मिर्ची लेकर घर भेज दिया। रामकुमार ने रामकली को मिर्ची की निराई करने के बहाने रोक लिया। उसके बाद उसकी जमकर लात-घूसों से पिटाई की और उसके गले पर खुरपी प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया और भाग गया। परिवार के लोगों ने आकर देखा तो रामकली खून से लथपथ थी। उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 दिन से रामकुमार का नहीं सही था दिमागी संतुलन
अनुसूचित जाति के रामकुमार का दिमागी संतुलन करीब 15 दिन से खराब था। भूतप्रेत का साया समझकर कई लोगों से झाड़-फूंक भी कराई जा चुकी थी। वह आए दिन रामकली और परिवार के लोगों से झगड़ता रहता था। आरोपी रामकुमार की तलाश में पुलिस ने गांव के अलावा अदलाबाद के जंगलों में कॉबिंग की, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा। सूत्र बताते है की आरोपी अदलबाद जंगल से होकर फरार हो गया है।

महिला की हत्या के मामले में मृतका के पुत्र गुड्डू की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
- राजेश कुमार, सीओ, निघासन

मृतका रामकली का फाइल फोटो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें