लखीमपुर खीरी। कलक्ट्रेट में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर सुरेश कुमार वर्मा को नियुक्त किया गया है। जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट के प्रधान सहायक सुरेश कुमार वर्मा की इस पद पर नियुक्ति के लिए प्रस्ताव भेजा था। शासन ने प्रस्ताव पर स्वीकृति देते हुए पदोन्नति कर सुरेश कुमार वर्मा की नियुक्ति प्रशासनिक अधिकारी के पद पर की है।