फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पराली जलाने से मना करने पर गन्ना पर्यवेक्षक को पीटा, तीन पर मुकदमा

Wed, 06 Dec 2023 02:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदी। पराली जलाने से मना करने पर आरोपियों ने सहकारी गन्ना विकास समिति के गन्ना पर्यवेक्षक से गाली-गलौज की और उन्हें पीटा भी। गन्ना पर्यवेक्षक की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर जिले के थाना जैतीपुर के गांव हयासपुर निवासी नेत्रपाल सिंह ने तहरीर में बताया कि वह सहकारी गन्ना विकास समिति मोहम्मदी में गन्ना पर्यवेक्षक के पद पर कार्यरत हैं। दो दिसंबर को वह अपने सहकर्मी संदीप कुमार के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। शाम करीब 6:15 से 6:30 बजे के बीच बरैचा से बैदा रोड पर पराली जलती दिखाई दी। खेत में पहुंचने पर पता चला कि खिरिया जाट लखनापुर निवासी रंजीत सिंह पराली जला रहे थे।
उन्होंने पराली जलाने से मना करने और फसल अवशेष को सड़ाने की सलाह दी तो रंजीत सिंह भड़क गए। आरोप है कि रंजीत सिंह, धर्मेंद्र सिंह व संदीप सिंह ने गन्ना पर्यवेक्षक से गाली-गलौज और मारपीट की। जान से मारने की धमकी देते हुए सरकारी काम में बाधा उत्पन्न की। गाड़ी के सामने ट्रैक्टर खड़ा कर करीब एक घंटे उन्हें घेरे रखा। समिति के तीन कर्मचारियों ने पहुंचकर उन्हें बचाया। पुलिस ने रंजीत धर्मेंद्र व संदीप पर केस दर्जकर मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें