फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बारिश से गन्ने को मिली संजीवनी तो ग्रामीणों ने झेली जलभराव से परेशानी

विज्ञापन
पलिया में सुबह नौ बजे आसमान में छाए काले बादल। संवाद
विज्ञापन
पलियाकलां। शनिवार सुबह आठ बजे काले बादल छाने के बाद बारिश हुई। डेढ़ घंटे तक हुई बारिश से जहां गन्ने को संजीवनी मिलने से किसानों के चेहरे खिल उठे, वहीं कई स्थानों पर बारिश से हुए जलभराव से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बारिश से बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। विद्युत निगम के अधिकारियों ने बताया कि बारिश के साथ तेज हवा चलने से बिजली बंद कर दी थी ताकि कोई हादसा न हो। कहीं भी खंभे गिरने की सूचना नहीं है। एसडीएम कार्तिकेय सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव हुआ है। कहीं भी किसी लेखपाल की तरफ से बिजली गिरने की सूचना इलाके में नहीं मिली।


धूल भरी आंधी चलने के बाद एक घंटे हुई बारिश
मझगईं। धूल भरी आंधी चलने के बाद एक घंटे जमकर बारिश हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया। खेतों में सूख रही फसलों को भी पानी मिल गया। किसान धर्मपाल, ओमप्रकाश नाग, मोहम्मद खान, लल्लूराम, अभिषेक अवस्थी, शिवनाथ ओझा आदि ने बताया कि बारिश किसानों के लिए सोना साबित हुई है। गन्ने का भुगतान न मिलने से किसी तरह गन्ने की फसल में पानी लगा रहे थे, बारिश से कुछ राहत जरूर मिली है। वहीं बारिश से बल्लीपुर गांव में कई सड़कों पर जलभराव हो गया। लोगों को निकलने में दिक्कतें हुई। संवाद
विज्ञापन



आंधी आने के बाद चार घंटे गुल रही बिजली आपूर्ति
संपूर्णानगर। शनिवार सुबह आंधी शुरू होते ही मौसम बिगड़ गया। इसके बाद बारिश शुरू हुई। बारिश से टीचर्स कॉलोनी में कॉलेज से कॉलोनी जाने वाले रास्ते पर जलभराव हो गया। छात्राओं और राहगीरों को आने-जाने में दिक्कतें हुईं। सिंगाही खुर्द में नाली सफाई व निकास न होने से नालियां ओवरफ्लो हो गईं। गंदा पानी सड़क पर भरा नजर आया। सुबह आठ बजे से 12 बजे तक बिजली गुल गायब रही। संवाद

पलिया में सुबह नौ बजे आसमान में छाए काले बादल। संवाद

पलिया में सुबह नौ बजे आसमान में छाए काले बादल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें