बस्तौली बिजली उपकेंद्र के मेन केबिल में फाल्ट आने से दर्जनों गांवों की बिजली व्यवस्था ठप है। इससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। जेई आरके वर्मा ने बताया है कि बस्तौली गांव के पास दो दिन पहले जेसीबी मशीन खुदाई कर रही थी। खुदाई के दौरान उपकेंद्र के मेन केबिल में फाल्ट हो जाने के कारण वहां बिजली नहीं पहुंच रही है। लाइन की खुदाई का काम शुरू कर दिया गया है अब तक फाल्ट का पता नहीं चल सका है। विभागीय लोग लगे हुए है फाल्ट मिलते ही इसको सही कराने के बाद बिजली व्यवस्था बहाल हो जाएगी। इधर इलाके में कई दिनों से बिजली न आने से लोग परेशान है। इस समय रमजान का मुकद्दस महीना चल रहा है इस तपिश भरी गर्मी में रोजेदारों को दिन और रात के समय बिजली की आवश्यकता है इलाका सहित कस्बे के उपभोक्ताओं ने बिजली व्यवस्था सही कराने की मांग की है।