फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मेडिकल कॉलेज में सौ सीटों पर कराई जाएगी पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मेडिकल क्षेत्र में भविष्य बयाने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें मेडिकल में पढ़ाई करने के लिए बड़े शहरों की ओर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। राजकीय मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई शुरू कराने की तैयारी तेज हो गई है। कॉलेज प्रशासन पढ़ाई इसी सत्र से शुरू करने की तैयारी में जुटा हैं। इसके लिए सौ सीटें तय की गई हैं।
विज्ञापन

शहर से करीब आठ किलोमीटर दूर देवकली में बनाए गए मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. देशदीपक आर्य ने बताया कि पढ़ाई इसी सत्र से शुरू करने के लिए शासन स्तर से प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। मेडिकल कॉलेज में करीब 300 अभ्यार्थियों के साथ ही अतिरिक्त 50 फैकल्टी की व्यवस्था की जाएगी, ताकि पढ़ाई शुरू करने के बाद छात्र-छात्राओं को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आए। राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण पूरा हो गया है। प्राचार्य भी बैठने लगे हैं। मेडिकल कॉलेज का निर्माण करीब 261 करोड़ में किया गया है।


आचार संहिता हटने के बाद नर्सिंग कॉलेज का होगा निर्माण
मेडिकल कॉलेज परिसर में ही नर्सिंग कॉलेज का निर्माण कराया जाना है। नर्सिंग कॉलेज के लिए शासन ने करीब पौने 10 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं, जिसमें दो करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की गई है। नर्सिंग कॉलेज निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था नामित होनी है। आदर्श आचार संहिता लगने की वजह से कार्यदायी संस्था का चयन नहीं हुआ है। आचार संहिता हटने ही कार्यदायी संस्था नामित कर नर्सिंग कॉलेज का निर्माण शुरू कराने की बात सामने आई है। नर्सिंग कॉलेज की फैकल्टी का चयन भी शासन स्तर से होना है। इसके प्रिंसिपल भी अलग होंगे।
विज्ञापन

वर्जन

मेडिकल कॉलेज परिसर में करीब पौने 10 करोड़ में नर्सिंग कॉलेज का निर्माण होना है। आचार संहिता की वजह से कार्यदायी संस्था का चयन हुआ है। डॉक्टरी और नर्सिंग की पढ़ाई इसी सत्र से शुरू करने की तैयारी है। मेडिकल अस्पताल के डी-ब्लाक निर्माण को लेकर शासन को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

-डॉ. देशदीपक आर्य, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें