फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कला उत्सव में छात्र-छात्राओं ने बिखेरा जलवा

विज्ञापन
राजकीय कन्या इंटर कालेज में कला महोत्सव में नृत्य करती छात्रा
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में बुधवार को जिला स्तरीय कला उत्सव कार्यक्रम हुआ। शास्त्रीय संगीत गायन में कुंवर खुशवक्त राय बालिका इंटर कॉलेज की महक श्रीवास्तव प्रथम रहीं। पारंपरिक लोक संगीत गायन की बालक वर्ग में सीएमएस के अमित सिंह और बालिका वर्ग में जीजीआईसी की अनामिका मौर्य प्रथम रहीं।
विज्ञापन

उत्सव का शुभारंभ डीआईओएस डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने किया। प्रधानाचार्य डॉ. शालिनी दुबे ने बताया कि कला उत्सव कार्यक्रम में 10 विद्यालयों को शामिल किया गया। संगीत वादन में आर्यकन्या इंटर काॅलेज में राधिका साहू, शास्त्रीय नृत्य में बालक वर्ग से जीआईसी के प्रिंस गुप्ता एवं बालिका वर्ग में जीजीआईसी की प्राची प्रजापति प्रथम रहीं। पारंपरिक लोक नृत्य में जीजीआईसी की राधिका राना, द्वश्यकला द्विआयामी में बालक वर्ग से अनुराग श्रीवास्तव और बालिका वर्ग में अबुल कलाम गर्ल्स इंटर काॅलेज की अनम प्रथम रहीं।
दृश्यकला त्रिआयामी में बालक वर्ग से गांधी विद्यालय के यश सोनी एवं बालिका वर्ग में जीजीआईसी की कोमल प्रजापति प्रथम रहीं। स्थानीय खिलौने एवं खेल में जीजीआईसी की सलोनी एवं स्कूल अभिनय में बालक वर्ग से सीएमएस के प्रिंस मिश्रा एवं बालिका वर्ग में जीजीआईसी की सरस्वती कुरील प्रथम रहीं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता की निर्णायक निधी दीक्षित, ज्योति, दीनानाथ झा, पूनम शर्मा, राम स्वरुप वर्मा एवं विशाल वर्मा रहे। इस दौरान कार्यक्रम की नोडल गुहिका मिश्रा, सोनी सहित अर्चिता पांडेय आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें