गोला के सीजीएनपीजी कॉलेज में शिविर के दौरान छात्राएं। स्रोत : महाविद्यालय प्रशासन
गोला गोकर्णनाथ। केन ग्रोअर्स नेहरू पीजी कॉलेज में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर के तहत स्वयंसेवकों ने वृद्धाश्रम का भ्रमण कर सेवा कार्य किए। इस दौरान स्वयंसेवकों ने वृद्धजनों को फाइलेरिया से बचाव के उपाय बताए और दवाओं का वितरण किया। कार्यक्रम में समाजशास्त्र के डॉ. अशोक कुमार, सत्यप्रकाश अग्रवाल, शनि अग्रवाल और डॉ. सुनील गुप्ता ने समाज, साहित्य और सेवा में अनुशासन के महत्व पर चर्चा करते हुए विद्यार्थियों को सामुदायिक कार्यों के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर डॉ. शैलेंद्र, डॉ. योगेश कनौजिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद