फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: छात्रों ने वृद्धजनों की सेवा कर दिया समाजसेवा का संदेश

Sat, 21 Mar 2026 11:11 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गोला के सीजीएनपीजी कॉलेज में शिविर के दौरान छात्राएं। स्रोत : महाविद्यालय प्रशासन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। केन ग्रोअर्स नेहरू पीजी कॉलेज में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर के तहत स्वयंसेवकों ने वृद्धाश्रम का भ्रमण कर सेवा कार्य किए। इस दौरान स्वयंसेवकों ने वृद्धजनों को फाइलेरिया से बचाव के उपाय बताए और दवाओं का वितरण किया। कार्यक्रम में समाजशास्त्र के डॉ. अशोक कुमार, सत्यप्रकाश अग्रवाल, शनि अग्रवाल और डॉ. सुनील गुप्ता ने समाज, साहित्य और सेवा में अनुशासन के महत्व पर चर्चा करते हुए विद्यार्थियों को सामुदायिक कार्यों के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर डॉ. शैलेंद्र, डॉ. योगेश कनौजिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें