फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: समाचार पत्र पढ़कर जागरूक बन रहे विद्यार्थी

Thu, 26 Feb 2026 10:33 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमीरनगर। ब्लॉक कुंभी गोला क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय मूडा खालसा कंपोजिट में इन दिनों शिक्षा के साथ-साथ सामान्य ज्ञान को बढ़ावा देने की एक सराहनीय पहल देखने को मिल रही है। विद्यालय में कक्षा 1 से आठवीं तक के विद्यार्थियों को प्रतिदिन प्रार्थनासभा एवं कक्षा के दौरान समाचार पत्र पढ़ाया जा रहा है। विद्यालय के प्रधानाचार्य सतीश तिवारी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य बच्चों में पढ़ने की आदत विकसित करना तथा उन्हें देश-दुनिया की ताजा घटनाओं से अवगत कराना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों का सामान्य ज्ञान मजबूत होना अत्यंत आवश्यक है। समाचार पत्र पढ़ने से बच्चों की भाषा-शैली में सुधार हो रहा है, उच्चारण बेहतर हो रहा है। उनमें आत्मविश्वास भी बढ़ रहा है। छात्र-छात्राएं बारी-बारी से मुख्य समाचार, खेल, शिक्षा, विज्ञान तथा स्थानीय खबरें पढ़ते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें