फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: छात्र संसद का किया गठन, दिलाई शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। राजापुर स्थित आरएम ज्ञानदायिनी इंटर कॉलेज में छात्र-छात्रा सांसदों, विद्यालय प्रधानमंत्री, विद्यालय अनुशासन प्रमुख का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री के रूप में शौर्य तिवारी, उपप्रधानमंत्री के रूप में अनुराग वर्मा, प्रधान अनुशासक के रूप में प्रशांत वर्मा तथा योगेश कश्यप को शपथ दिलाई गई। समारोह के मुख्य अतिथि युवराज दत्त महाविद्यालय के प्राचार्य हेमंत पाल रहे। शपथ के बाद प्रबंधक राकेश वर्मा ने कहा कि आप सब भविष्य के भावी नागरिक हैं तथा छात्र जीवन से भारत की गणतांत्रिक प्रक्रिया को समझने का यह चुनाव प्रथम परिचय है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें