फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गर्मी न लगे इसलिए छात्र से झलवाया हाथ वाला पंखा

विज्ञापन
अध्यापक पर पंखे से हवा करता छात्र
विज्ञापन
धौरहरा। क्षेत्र में संचालित एक परिषदीय स्कूल के शिक्षक ने खुद को गर्मी न लगे इसको लेकर छात्र से हाथ वाला पंखा झलवाया। उसी समय किसी ग्रामीण ने इस हरकत का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

मामला क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय भरेहटा का है, जहां तैनात एक शिक्षक, जिनका नाम अब्दुल बरी बताया जा रहा है, छात्र से हाथ वाला पंखा झलवा रहे हैं। ग्रामीणों ने इस बात का विरोध किया। वहीं आरोपी अध्यापक का कहना है कि अकेले होने के चलते कई बार बच्चों से पानी तक मंगाना पड़ता है। पंखे से हवा करने वाले छात्र के पिता ने स्कूल पहुंचकर अध्यापक को खरी खोटी सुनाते हुए बच्चे का नाम कटवाने तक की धमकी दे डाली। धौरहरा खंड शिक्षा अधिकारी आशीष पांडे ने बताया कि हमें इस विषय की जानकारी नहीं है, जांच कर कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें