गोला गोकर्णनाथ। नगर के नए बाइपास स्थित बहेरा गांव के पास सड़क हादसे में सात वर्षीय छात्रा की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मंगलवार दोपहर बाद मथुरा नगर निवासी रामऔतार की सात वर्षीय पुत्री दिव्यांशी बहेरा गांव के प्राथमिक विद्यालय से पढ़कर अपनी मां के साथ घर जा रही थी। बाइपास पार करते समय दिव्यांशी तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गई। गंभीर अवस्था में उसे गोल सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।