पलियाकलां। चीनी मिल में शारदा चीनी मिल मजदूर संघ व शारदा वर्क्स एसोसिएशन के तहत भारी संख्या में कर्मचारी दूसरे दिन भी अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन करते रहे। धरने पर दूसरे दिन बुधवार को सेल्स विभाग से सिराजुद्दीन व बहादुर आदि कर्मचारी बैठे।
पदाधिकारियों ने कहा कि मई में ज्ञापन दिया गया और इतना समय देने के बाद भी समस्याओं पर मिल प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया, जबकि मांगें नाजायज नहीं है। फिर भी प्रशासन कर्मचारियों की मांगों को नहीं मान रहा है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक मांगों को नहीं माना जाएगा, तब तक वह डटे रहेंगे और जरूरत पड़ने पर भूख हड़ताल भी करेंगे। संवाद