वापस आ रही कांवड़ यात्रा में बज रहे डीजे को बजाने से रोकने पर कांवड़िए भड़क गए और कोतवाली पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान कुछ देर जाम भी लगाया गया तो मंडी की दुकानें भी बंद कर दी गईं। मामले की जानकारी मिलने पर एसडीएम और सीओ के अलावा गौरीफंटा, पलिया का तमाम पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। कांवड़ियों की मांग थी कि कोतवाली प्रभारी को हटाया जाए, उनकी मांग पर विचार करने के आश्वासन पर कांवड़िए शांत हुए। सीओ मधुवन कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली प्रभारी को वह अपने साथ पलिया ले आए हैं और पूरे प्रकरण से एसपी को अवगत करा दिया गया है। अब फैसला उनके हाथ में है। इस मौके पर भाजयुमो नेता उदयवीर सिंह, नागरलाल गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, शिव कुमार गर्ग, अनूप गोयल, राधेश्याम जिंदल, अयूब नेता, नीरज, राम रति, राजीव गुप्ता, कंहैया लाल गुप्ता, रवि शुक्ला, रमेश जिंदल, रामसेवक गुप्ता, राम प्रकाश गुप्ता, कविता, मायादेवी आदि तमाम लोग मौजूद रहे। कोतवाली प्रभारी इंद्र कुमार का कहना है कि शासन और न्यायालय के आदेश के तहत उनको तेज डीजे बजाने के लिए मना करना पड़ा, जिससे कांवड़िए नाराज हो गए। किसी के साथ अभद्रता नहीं की गई है।