फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: फर्जी नंबर से दौड़ा रहे थे चोरी की बाइकें, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदी। मोहम्मदी पुलिस ने तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
विज्ञापन

थाना मोहम्मदी पुलिस टीम बुधवार की रात क्षेत्र में गश्त कर रही थी। पुवायां बैरियर के आगे पेट्रोल पंप के सामने गोला रोड पर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए दो बाइकों पर सवार विवेक उर्फ राजा निवासी ग्राम झखरा थाना मोहम्मदी, विपिन कुमार पुत्र स्व. सत्यपाल निवासी भारत भूषण कॉलोनी गोला, सुमित उर्फ फट्टू पुत्र सियाराम निवासी ग्राम घरथनिया थाना हैदराबाद को चोरी की मोटरसाइकिलों सहित पकड़ा।
विज्ञापन

इन वाहनों पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की तीन और बाइकें बरामद हुईं। विपिन कुमार के विरुद्ध मोहम्मदी थाने में सात मुकदमे, विवेक उर्फ राजा के विरुद्ध थाना मोहम्मदी में तीन मुकदमे और सुमित उर्फ फट्टू के विरुद्ध थाना मोहम्मदी में तीन मुकदमे दर्ज हैं। बृहस्पतिवार को पुलिस ने मामले का खुलासा किया और आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें